गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस ने पूर्वी भारत में उपस्थिति मजबूत की; वित्त वर्ष 30 तक पश्चिम बंगाल में महत्वपूर्ण बाज़ार हिस्सेदारी का लक्ष्य
• कोलकाता में नया रीजनल ऑफिस खोला; 1000 एजेंट जोड़ने और पूरे राज्य में 5000 लोगों को बीमा कवरेज देने की योजना
कोलकाता, 24 सितंबर 2025: गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस ने पूर्वी भारत में अपने विस्तार की घोषणा की है। कंपनी ने कोलकाता में नया क्षेत्रीय कार्यालय शुरू किया है, जो पूरे पश्चिम बंगाल राज्य की सेवा करेगा। : गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस दरअसल भारत की सबसे नई स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी है, जिसे टीवीएस समूह के श्री वेणु श्रीनिवासन और इंश्योरेंस क्षेत्र की दिग्गज शख्सियत श्री वी. जगन्नाथन के परिवार का समर्थन प्राप्त है।
अपने विकास रोडमैप के हिस्से के रूप में कंपनी का लक्ष्य है कि वित्त वर्ष 2026 तक 1000 एजेंट्स को अपनी टीम में शामिल किया जाए और 5000 लोगों को बीमा कवरेज दिया जाए। इस लक्ष्य को स्थानीय नियुक्तियों, गहरे सामुदायिक जुड़ाव और डिजिटल-फर्स्ट हेल्थ इंश्योरेंस वितरण रणनीति से पूरा किया जाएगा।
गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ श्री जी. श्रीनिवासन ने कहा: “बीमा का अपर्याप्त कवरेज या बीमा के लाभों के बारे में जागरूकता की कमी, जनसंख्या के बड़े हिस्से को महंगे इलाज खर्चों के प्रति असुरक्षित बना देती है। पश्चिम बंगाल के बाजार में गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस की एंट्री समय के अनुकूल और उद्देश्यपूर्ण है। इसका मकसद खासतौर पर उन परिवारों तक स्वास्थ्य सुरक्षा पहुँचाना है, जिन्हें औपचारिक वित्तीय प्रणाली का सीमित अनुभव है। ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरी आबादी तक पहुंचकर, गैलेक्सी इस सुरक्षा अंतर को पाटना चाहती है। सरल योजनाओं, वेलनेस इंसेंटिव और क्षेत्रीय पहुँच के माध्यम से हम लोगों को बिना वित्तीय संकट के इलाज कराने की ताकत देना चाहते हैं।”
गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस को मार्च 2024 में IRDAI से परिचालन लाइसेंस मिला था। केवल पहले वर्ष में ही कंपनी ने देशभर में 12,000 से अधिक एजेंट्स का नेटवर्क तैयार किया और 1,20,000 से अधिक लोगों को बीमा कवरेज प्रदान किया।
कंपनी की प्रमुख पेशकशों में शामिल हैं:
• गैलेक्सी प्रॉमिस – परिवारों के लिए व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना।
• गैलेक्सी मार्वल – एक अनोखी योजना, जो ग्राहकों को स्वस्थ रहने पर प्रीमियम रिफंड का लाभ देती है।
कोलकाता रीजनल ऑफिस का उद्घाटन गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ श्री जी. श्रीनिवासन ने किया।
Breaking News Zone: 9830082220

कोलकाता में सजी जयपुर की शाही शान, जेकेजे ज्वेलर्स ने पेश किया ‘संदूक’ ज्वेलरी प्रदर्शनी
ICSI organizes Indian Technical and Economic Cooperation (ITEC) Programme under the aegis of the Ministry of External Affairs
Indira IVF Expands Its Presence in West Bengal with the Inauguration of a New Fertility Clinic in Barasat
Rabindranath Tagore occupies a unique and everlasting place in the history of Bengali literature, culture, and humanist thought.