ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड (रेल मंत्रालय के अधीन केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम) के कॉरपोरेट कार्यालय एवं सभी इकाइयों में में 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सत्र में योगाचार्य श्री भूपेन्द्र शुक्लेश के मार्गदर्शन में योगासन एवं प्राणायाम अभ्यास से हुई। योग की राजधानी ऋषिकेश से आए योगाचार्य के कुशल निर्देशन में कर्मचारियों ने तन, मन और भावनात्मक स्वास्थ्य को संबल देने वाले विभिन्न योग अभ्यासों में सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम में मो. असद आलम (अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक), श्री संजीव रस्तोगी (निदेशक-उत्पादन) एवं सभी वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने उद्घाटन भाषण में सीएमडी ने कहा, “योग शांति, स्वास्थ्य और आंतरिक समरसता का मूल आधार है। इसकी नियमित साधना न केवल आत्मविकास का माध्यम है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है।”

योगाचार्य शुक्लेश ने आज के तनावपूर्ण समय में योग को दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विकारों से बचाव हेतु सरल योग-आधारित मनोचिकित्सा तकनीकों का अभ्यास भी कराया।
News Today Guddu
Mob :- 9830082220

कोलकाता में सजी जयपुर की शाही शान, जेकेजे ज्वेलर्स ने पेश किया ‘संदूक’ ज्वेलरी प्रदर्शनी
ICSI organizes Indian Technical and Economic Cooperation (ITEC) Programme under the aegis of the Ministry of External Affairs
Indira IVF Expands Its Presence in West Bengal with the Inauguration of a New Fertility Clinic in Barasat
Rabindranath Tagore occupies a unique and everlasting place in the history of Bengali literature, culture, and humanist thought.