रेडियो खगोल Astronomy में क्रांतिकारी योगदान के लिए प्रो. यशवंत गुप्ता को प्रतिष्ठित एम. पी. बिड़ला स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया
कोलकाता, 2 दिसंबर 2025: एम. पी. बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च यह घोषणा करते हुए गर्व का अनुभव कर रहा है कि टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, पुणे के राष्ट्रीय रेडियो खगोल-भौतिकी केन्द्र (NCRA) के सेंटर डायरेक्टर एवं विशिष्ट प्रोफेसर प्रो. यशवंत गुप्ता को वर्ष 2025 के द्विवार्षिक एम. पी. बिड़ला स्मृति पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान खगोल एवं खगोल-भौतिकी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य, विशेष रूप से रेडियो खगोल विज्ञान में उनके अग्रणी अनुसंधान और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।
एम. पी. बिड़ला स्मृति पुरस्कार, जिसकी स्थापना वर्ष 1993 में एम. पी. बिड़ला प्लानेटोरियम के संस्थापक स्व. श्री एम. पी. बिड़ला की स्मृति में की गई थी, खगोल विज्ञान, खगोल-भौतिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और संबद्ध क्षेत्रों में अत्यंत प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। पुरस्कार चयन समिति ने प्रो. गुप्ता के नवोन्मेषी शोध कार्य एवं संस्थान-निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया है।
एम. पी. बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के मानद सचिव एस. के. दागा ने कहा, प्रो. गुप्ता का समर्पण और उनके शोध कार्य ब्रह्मांड की हमारी समझ को नई दिशा देते हैं और यही भावना एम. पी. बिड़ला स्मृति पुरस्कार का मूल है। उनके शोध ने वैज्ञानिक अन्वेषण के नए द्वार खोले हैं और मानव ज्ञान की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।** हम उन्हें यह सम्मान प्रदान करते हुए अत्यंत हर्षित हैं।”
एम. पी. बिड़ला प्लानेटोरियम के क्यूरेटर आर. दत्ते ने भी इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
कई दशकों से रेडियो खगोल विज्ञान के क्षेत्र का नेतृत्व कर रहे प्रो. गुप्ता ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे स्वीकार करने की सहमति दी।
यह पुरस्कार 5 दिसंबर 2025 को एम. पी. बिड़ला प्लानेटोरियम, कोलकाता में आयोजित एक विशेष समारोह में औपचारिक रूप से प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार और समारोह से संबंधित अधिक जानकारी एम. पी. बिड़ला प्लानेटोरियम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Breakingnews Zone
Mob :- 9830082220

Ambuja Neotia Launches a state-of-the-art Centre for Paediatric Multispecialty in its New Town hospital, Kolkata
West Bengal Government Calls for Stronger Public–Private Collaboration to Enhance Healthcare Services for All Optimal design of the health care market through reforms and regulation is the need of the time: Principal Health Secretary – West Bengal
UNWIND 2025 ignites limitless creativity as over 25,000 visitors celebrate the most iconic student-led cultural fest!
Young Indians Kolkata Chapter inaugurated the Braille Accessibility project at Islamia Hospital on November 29, marking a key movement toward inclusive healthcare access for the visually impaired. The initiative enables patients to navigate hospital spaces with clarity, independence and confidence through Braille integrated information support.
46 lakhs wedding this year in just 45 Days: Senco Gold & Diamonds Unveils Exquisite Wedding Vivaah Collection with Exciting Offers
EIRC of ICAI Marks Historic 50th Regional Conference in Kolkata with Record Participation